दीपावली आते ही अक्सर हमारे घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो जाता है और हो भी क्यों ना आखिर दीपावली त्यौहार ही ऐसा है जिसमें लोग खुशियां एक दूसरे को बांटते हैं। लेकिन कभी-कभी हमारे मन में यह प्रश्न आता है कि आखिर क्यों दीपावली के समय ही घरों की सफाई की जाती है? वैसे तो भारत देश में और भी कई त्यौहार हैं जिनमें घरों में साफ सफाई की जाती है लेकिन उस पैमाने पर साफ सफाई नहीं की जाती जिस पैमाने पर और जिस जोरदार तरीके से दिवाली के समय घरों की साफ-सफाई की जाती है।
मां लक्ष्मी की कृपा –

यदि हम पुराने ग्रंथों और कथाओं की मानें तो माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है मां लक्ष्मी वहीं पर विराजमान होती हैं जहां पर साफ सफाई होती है। यही सोचकर ज्यादातर लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और ऐसा मानते हैं कि घरों की साफ-सफाई करने से उनके घर में माता लक्ष्मी का वास होगा और उन्हें कभी भी धन और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिस से घरों में खुशीया रहेंगी।
मौसम का सही समय-
लेकिन दीपावली में साफ सफाई करने का एक और कारण भी है वह कारण यह है कि दीपावली भारतीय मौसम के अनुसार सबसे अच्छे समय में आती है। दीपावली के आने का समय कार्तिक मास की अमावस्या है जो कि ज्यादातर अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर या नवंबर माह में होती है। हमारे देश भारत में वर्षा ऋतु का आगमन जून के समय हो जाता है और लगभग सितंबर के महीने तक वर्षा ऋतु समाप्त हो जाती है। वर्षा ऋतु के समाप्त हो जाने के बाद घरों की हालत खस्ता हो जाती है दीवारों में काई लग जाती है रंग उड़ जाता है घर के आसपास कई तरह के पेड़ पौधे और खरपतवार ऊग आती हैं, इसीलिए जैसे ही वर्षा ऋतु खत्म होती है और दीपावली का त्यौहार आता है लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं। दीपावली के समय में की गई घरों की साफ-सफाई पूरे साल तक बनी रहती है क्योंकि इसके बाद भारत में मानसून नहीं आता। यदि बारिश होती भी हैतो कम मात्रा में जिससे घरों को ज्यादा नुकसान नहीं होता। इसीलिए बारिश के खत्म होते ही दीपावली के त्यौहार के पहले सभी लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं जो कि मौसम के हिसाब से एक अच्छा समय माना जाता है।
साफ सफाई करना अच्छी बात क्यों –
दोस्तों साफ सफाई करना अच्छी बात है आखिर हम दीपावली के समय घरों की साफ-सफाई क्यों करते हैं। और क्यों दीपावली को सफाई के लिए अच्छा समय माना जाता है। हमें अपने घरों की सफाई जरूर करनी चाहिए यदि आप मां लक्ष्मी में श्रद्धा रखते हैं तो भी घरों की साफ-सफाई कीजिए और यदि आप मानसून के हिसाब से चलते हैं तब भी आपको दीपावली के समय अपने घरों की साफ-सफाई करनी चाहिए। इसीलिए साफ सफाई से दूर ना भागे और दीपावली के पहले अपने घरों की सफाई और अपने घर के आसपास की सफाई जरूर करें। हमारी शुभकामनाओं के साथ आपको हमारी ओर से हैप्पी दिवाली।